वर्चस्व की जंग में बीसीसीएल को एक बार फिर लगा चूना, बाघमारा इलाके की खदानों में फ्लोर प्राइस पर बिका कोयला Dhanbad News

शनिवार को हुए स्पॉट ई-ऑक्शन में वाशरी-3 ग्रेड का कोयला जिसका मूल्य अधिक होना चाहिए वह कम कीमत पर बिका। जिन खदानों के कोयले की सबसे कम बोली लगी वे सभी बाघमारा क्षेत्र की हैं। इनपर विधायक ढुलू महतो व समर्थकों का कब्जा होने का आरोप लगता रहा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 06:28 PM (IST)
वर्चस्व की जंग में बीसीसीएल को एक बार फिर लगा चूना, बाघमारा इलाके की खदानों में फ्लोर प्राइस पर बिका कोयला Dhanbad News
शताब्दी परियोजना का कोयला रिजर्व प्राइस 3941 से मात्र 20 रुपये अधिक की बोली पर बिकी।

धनबाद, जेएनएन। वर्चस्व की जंग ने एक बार फिर बीसीसीएल को पलीता लगा दिया। शनिवार को हुए स्पॉट ई-ऑक्शन में वाशरी-3 ग्रेड का कोयला जिसका मूल्य अधिक होना चाहिए वह कम कीमत पर बिका। दूसरी ओर वाशरी-4 व जी-7 ग्रेड के कोयले की अच्छी बोली लगी। जिन खदानों के कोयले की सबसे कम बोली लगी वे सभी बाघमारा क्षेत्र की हैं। इनपर विधायक ढुलू महतो व समर्थकों का कब्जा होने का आरोप लगता रहा है। पहले भी यहां फ्लोर प्राइस पर कोयला बिकता रहा है। इस बार भी वही हुआ। मेसर्स एमएसटीसी के जरिए रोड सेल के लिए 36000 टन कोयले की बोली आमंत्रित की गई थी।

इसमें बाघमारा इलाके की उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की बोली एक बार फिर रिजर्व प्राइस के आसपास ही रहने से ई-ऑक्शन उपयोगिता पर सवालिया निशान लग गया। शताब्दी परियोजना का कोयला रिजर्व प्राइस 3941 से मात्र 20 रुपये अधिक की बोली पर बिकी। जमुनिया में 30, न्यू आकाशकिनारी में 30 तो ब्लॉक-4 (विभागीय) में मात्र 40 रुपये अधिक बोली लगी। इन सभी कोलियरियों में वाशरी-3 ग्रेड का कोयला है।

इससे अच्छी बोली वाशरी-4 ग्रेड वाली खदानों के कोयले की लगी। तेतुलमारी में रिजर्व प्राइस से 1550 रुपये प्रति टन अधिक की बोली लगी तो गोंदूडीह में 1560 व कुइयां में 510 रुपये अधिक की बोली लगी। शनिवार के ऑक्शन में सर्वाधिक बोली दहीबाड़ी कोलियरी के ग्रुप-7 ग्रेड के कोयले की लगी। इसका रिजर्व प्राइस सबसे कम 2840 रुपये टन रखा गया था। बोली 4550 पर बंद हुई।

बगैर रियायत पहली बार लगी बोली : लॉकडाउन के दौरान कोल इंडिया ने कोयला कारोबारियों को काफी रियायतें दी थी। सितंबर माह तक नोटिफाइड प्राइस को बी रिजर्व प्राइस मानकर कोयले की बोली लगाई गई। सितंबर के बाद कोल इंडिया ने इसे और आगे बढ़ाने से इन्कार करते हुए सभी अनुषंगी कंपनियों को 10 फीसद तक रिजर्व प्राइस बढ़ाने की इजाजत दी थी। शनिवार को इस व्यवस्था के तहत पहली बार कोयले की बोली लगी।

कोलियरी और कोयले की बुकिंग : कोलियरी  -  रिजर्व प्राइस  -  बुक प्राइस शताब्दी  -  3941  -  3961 जमुनियां  -  3941 4071 न्यू आकाशकिनारी (हायर्ड)  -  3941  -  3971 ब्लॉक-फोर (विभागीय)  -  3941  -  3981 कुमारीजोर (एकेडब्लूएम)  -  3941  -  5442 तेतुलमारी  -  3759  -  5309 गोंदुडीह  -  3759  -  5319 बस्ताकोला (चांदमारी)  -  3941  -  4241 बस्ताकोला (विक्ट्री)  -  3941  -  4411 कुइंया ओसीपी (हायर्ड)  -  3759  -  4269 ( जारी) एनटी-एसटी (जिनागोड़ा)  -  3941  -  5251 दहीबाड़ी ओसीपी  -  2840  -  4550

chat bot
आपका साथी