जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में फिर हुआ बदलाव, अब 16 को आएंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास Dhanbad News

मुख्यमंत्री रघुवर दास 16 व 17 अक्टूबर को धनबाद में रहेंगे। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का मार्ग पूर्ववत ही रहेगा। वे सुबह 10 बजे निरसा पहुचेंगे।

By Edited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 05:09 AM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 09:45 AM (IST)
जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में फिर हुआ बदलाव, अब 16 को आएंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास Dhanbad News
जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में फिर हुआ बदलाव, अब 16 को आएंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव हुआ है। अब वे तीसरे चरण का शुभारंभ 14 के बजाय 16 अक्टूबर को करेंगे। पहले 14 अक्टूबर को चिरकुंडा से करने वाले थे। हालांकि स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बोकारो में प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई। बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ समेत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधायक व विधानसभा संयोजक, जिलाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक से लौटे धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास 16 व 17 अक्टूबर को धनबाद में रहेंगे। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का मार्ग पूर्ववत ही रहेगा। वे सुबह 10 बजे निरसा पहुचेंगे। चिरकुंडा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। निरसा-चिरकुंडा के बाद कलियासोल, बलियापुर होते हुए सिंदरी व झरिया पहुचेंगे। रात्रि विश्राम परिसदन में होगी। 17 को सीएम धनबाद, बाघमारा व टुंडी विधानसभा की यात्रा पर रहेंगे। हर विधानसभा में तीन छोटी व एक बड़ी जनसभाएं होंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तीसरी बार निर्धारित की गई है।

पहली बार उनका कार्यक्रम 11 व 12 अक्टूबर का बना था। उसे रद कर 14 व 15 अक्टूबर घोषित किया गया। अब 16-17 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस बीच मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी ने हर सड़क मार्ग को पार्टी के झंडे, बैनर से पाट दिया है।

chat bot
आपका साथी