चक्का जाम आंदोलन से पहले निकाला मशाल जुलूस

संस लोयाबाद शुक्रवार की शाम संयुक्त मोर्चा ने 13 सितंबर को प्रस्तावित आउटसोर्सिंग कंपनी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM (IST)
चक्का जाम आंदोलन से पहले निकाला मशाल जुलूस
चक्का जाम आंदोलन से पहले निकाला मशाल जुलूस

संस, लोयाबाद : शुक्रवार की शाम संयुक्त मोर्चा ने 13 सितंबर को प्रस्तावित आउटसोर्सिंग कंपनी के चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए मशाल जुलूस निकाला। बांसजोड़ा शिव मंदिर से निकल कर गड़ेरिया बस्ती होते हुए साकार मास ज्वाइंट वेंचर आउटसोर्सिंग के कार्यालय तक मशाल जुलूस गया। जुलूस की अगुवाई रामाशंकर महतो, शंकर तुरी, राजेश गुप्ता व कोकिल महतो कर रहे थे। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कंपनी को पत्र के माध्यम से मजदूरों को 26 दिनों की हाजिरी व स्व. जानकी महतो के आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई थी। 20 अगस्त को धरना भी दिया गया था। प्रबंधन मांगों को मानने के बजाय हठधर्मिता पर उतर गया है। प्रबंधन वार्ता कर दो सूत्री मांग पूरा नहीं करता है तो 13 सितंबर से कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर राजू रवानी, पुनीत सिंह, राजू महतो, दीपक पासवान, राहुल मिर्धा, चंद्रिका तुरी, सिवील सिंह, रामा महतो, रामा बाउरी, लल्लू अंसारी एवं बबलू अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी