जेल में कैद हुए तो बाहुबली विधायक ढुलू का खौफ हवा, मशीन लगा ढहा दी चहारदीवारी Dhanbad News

विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने काआरोप लगने के बाद डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने जांच की थी। तब पता चला था कि बहुत बड़े भूखंड की घेराबंदी की गई है। दो सार्वजिनक रास्ते थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 09:34 AM (IST)
जेल में कैद हुए तो बाहुबली विधायक ढुलू का खौफ हवा, मशीन लगा ढहा दी चहारदीवारी Dhanbad News
जेल में कैद हुए तो बाहुबली विधायक ढुलू का खौफ हवा, मशीन लगा ढहा दी चहारदीवारी Dhanbad News

धनबाद/ बरोरा, जेएनएन। भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो का खौफ अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक से प्रताड़ित लोग उनके खिलाफ पहले बोलने से डरते थे। झारखंड में झामुमो की सरकार बनने और उनके जेल जाने के बाद लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। कथित रूप से विधायक के कब्जे वाली जमीन पर खड़ी चहारदीवारी को मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि यह काम किसने किया इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। जिस आदमी ने विधायक पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया था कि उसने पुलिस को चहारदीवारी गिराने की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बाघमारा के बाहुबली विधायक ढुलू 11 मई से धनबाद जेल में बंद हैं। दरिदा में हीरक मार्ग के पास स्थित बड़े भूखंड की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने बाकायदा मशीन लगाकर धराशायी कर दिया। यह वही जमीन है जिसे हड़पने का आरोप आदिवासियों ने विधायक ढुलु महतो समेत आठ लोगों पर लगाया था।  बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक मजमा लगा रहा। मुराईडीह बस्ती निवासी जयराम महतो ने बरोरा थाना पहुंच अज्ञात लोगों पर रात में बाउंड्री तोडऩे की लिखित शिकायत की है। बकौल जयराम इस बाउंड्री के बगल में उनकी 32 डिसमल जमीन है। उसका भी कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया। करीब सौ फीट की चहारदीवारी तोड़ दी गई। बरोरा पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

विधायक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने काआरोप लगने के बाद डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने जांच की थी। तब पता चला था कि बहुत बड़े भूखंड की  घेराबंदी की गई है। हीरक सड़क से यहां आने को दो सार्वजिनक रास्ते थे। लोहे के दो विशाल गेट लगे मिले थे। जांच के बाद डीएसपी ने गेट को खुलवा दिया था तथा रैयतों को अपनी अपनी जमीन पर काम करने के लिए आवाजाही का आदेश दिया था। बाद में लोगों ने इधर पगडंडी पर बनी  बाउंड्री को करीब बीस फीट तोड़कर रास्ता बनाया था। मंगलवार की रात उसी पंगडंडी के रास्ते के बगल की बाउंड्री का हिस्सा तोड़ा गया है। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता जयराम की जमीन बाउंड्री के अंदर नहीं है।  

chat bot
आपका साथी