भाजपा विधायक संजीव सिंह का आरोप, एआइजी ने दी धमकी; कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार Dhanbad News

झरिया विधायक संजीव सिंह को जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि बीमार हालत में भी आधी रात को पुलिस की वर्दी में कुछ असामाजिक तत्व सेल में घुस गए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:34 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:34 AM (IST)
भाजपा विधायक संजीव सिंह का आरोप, एआइजी ने दी धमकी; कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार Dhanbad News
भाजपा विधायक संजीव सिंह का आरोप, एआइजी ने दी धमकी; कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को जान का खतरा है। उन्होंने शनिवार को कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक की ओर से अधिवक्ता मो. जावेद ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दूबे की अदालत में आवेदन दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई।

संजीव ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 8 नवंबर को चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद रात 11- 12 बजे कुछ पुलिसवाले नियमों का उल्लंघन करते हुए उनके सेल में घुसे व तलाशी लेने लगे। उस समय वह दवा खाकर आराम कर रह थे। बावजूद पुलिसवाले हत्याकांड से संबंधित सवाल-जबाब करने लगे। संजीव ने आरोप लगाया कि जेल एआइजी तुषार रंजन गुप्ता व हमीद अख्तर ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया।

झरिया विधायक ने कहा कि पुलिस की वर्दी में जो लोग इन अधिकारियों के साथ उनके सेल में घुसे थे वे असामाजिक तत्व लग रहे थे। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल से रिपोर्ट तलब कर 19 नवंबर की तारीख अगली सुनवाई के लिए निर्धारित की है।

chat bot
आपका साथी