सूदखोर के डर से तीन महीने से नहीं आ रहे थे घर, मिली लाश

संस जामाडोबा जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा चेक पोस्ट के पास रहने वाले बीसीसीएल कर्मी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:03 PM (IST)
सूदखोर के डर से तीन महीने से नहीं आ रहे थे घर, मिली लाश
सूदखोर के डर से तीन महीने से नहीं आ रहे थे घर, मिली लाश

संस, जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा चेक पोस्ट के पास रहने वाले बीसीसीएल कर्मी 55 वर्षीय यमुना भुइयां का शव पुलिस ने सोमवार को एक घर से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बड़ा पुत्र 22 वर्षीय कृष्णा कुमार ने बताया कि पिता यमुना नार्थ तिसरा परियोजना में फिटर के पद पर कार्यरत थे। तीन माह से सूदखोर के डर से ड्यूटी नहीं जा रहे थे। शनिवार की शाम घर से कहकर निकले थे कि दुर्गापूजा के अवसर पर कपड़ा खरीदने के लिए पैसे का जुगाड़ करना है। सोमवार की सुबह हाड़ी पट्टी खिलान घर के पास रहने वाले बजरंगी के बंद घर से स्थानीय लोगों को दुर्गंध आने की सूचना मिली। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर के अंदर से यमुना का शव चौकी पर लेटा हुआ संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया।

---

सूदखोर की धमकी से परेशान था यमुना

मृतक यमुना के पुत्र कृष्णा ने बताया कि तीन माह पूर्व एक सूदखोर के सहयोग से को आपरेटिव व बैंक से तीन लाख रुपये लोन लिया गया था। पिता को एक रुपये भी नहीं मिला। तीन माह से सूदखोर से धमकी मिल रही थी। इस कारण पिता घर छोड़कर फरार रहते थे। उनकी मानसिक स्थिति खराब रहती थी। बोनस का भी अभी तक एक रुपये घर तक नहीं पहुंचा है।

----

मृतक यमुना के घर में छाया मातम

मृतक यमुना की पत्नी चिता देवी का दो वर्ष पूर्व ही देहांत हो चुका है। घर में दो पुत्र कृष्णा कुमार, भीम कुमार व दो पुत्री शिल्पा कुमारी, सीमा कुमारी है। सभी पढ़ाई करते हैं। सिर से मां के बाद पिता का भी साया उठ जाने से सभी रो रोकर बेहाल हैं। घर में मातम पसरा है।

----

यमुना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- राजदेव सिंह, जोड़ापोखर थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी