अमित शाह झारखंड में एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ निकालेंगे बाइक रैली

झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना है। संगठन का विस्तार करना है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 11:44 AM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 11:44 AM (IST)
अमित शाह झारखंड में एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ निकालेंगे बाइक रैली
अमित शाह झारखंड में एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ निकालेंगे बाइक रैली

जागरण संवाददाता, धनबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आने वाले दिनों में झारखंड में एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे। झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।

धर्मपाल ने गुरुवार को यहां पंचायत स्तरीय प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जिले में गठित बूथ कमेटी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में भी भाजपा अजेय पार्टी बन सकती है। इसके लिए काम करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो टास्क दिए हैं उसे पूरा करना है।

बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना है। संगठन का विस्तार करना है। बूथ प्रबंधन को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 29,500 बूथ हैं। सभी बूथ से न्यूनतम एक आदमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोटरसाइकिल रैली में भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी