सैनिकों से ही टिका है हमारा अस्तित्व : सांसद

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सैनिक सम्मान संगोष्ठी का आयोजन करकेंद स्थित राणी सती दादी मंदिर में किया गया। संगोष्ठी में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने चार सैनिकों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 04:05 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 04:05 AM (IST)
सैनिकों से ही टिका है हमारा अस्तित्व : सांसद
सैनिकों से ही टिका है हमारा अस्तित्व : सांसद

जागरण संवाददाता, धनबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सैनिक सम्मान संगोष्ठी का आयोजन करकेंद स्थित राणी सती दादी मंदिर में किया गया। संगोष्ठी में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने चार सैनिकों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि भारत के सैनिक ही हैं, जिनकी बदौलत आज हम केंदुआ में यह कार्यक्रम करा पा रहे हैं, हम शांति से दो वक्त की रोटी खा पा रहे हैं। अगर सैनिक नहीं होते तो हमारा अस्तित्व नहीं होता। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद हमारे देश के सैनिकों में ऊर्जा और बढ़ गई है। जिस प्रकार बालाकोट स्ट्राइक हुआ, सर्जिकल स्ट्राइक हुआ यह केवल नरेंद्र मोदी जैसे ऊर्जावान प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही हो सकता है। जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 हो या 1971, सैनिकों का योगदान इस देश में हमेशा से अविस्मरणीय रहा है। सेना के पराक्रम के साथ 56 इंच के सीने वाली सरकार का होना सेना के पराक्रम को और चार चांद लगाता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तमाल राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिप्रकाश लाटा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, भाजपा के उपाध्यक्ष मानस प्रसून, भाजपा के जिला मंत्री महेश पासवान, प्रियंका रंजन, देवाशीष पाल, आनंद खंडेलवाल, सागर रवानी, जेएन सिंह चौधरी, अवधेश साव, सुमित प्रमाणिक, जिम्मी सिंह राजपाल, निर्मल ठाकुर, आयुष, राजू मिश्रा, रवि मंडल, नित्यानंद मंडल, सावित्री देवी, सुनील वर्मा, विक्की रवानी, अमित वर्मा, सचिन पासवान, मिथुन यादव, गोल्डी सिंह, रूपम सिकदर, दिनेश रवानी, सुनील राय, राम सिंह, नितिन शर्मा, चेतन शर्मा, बंटी बाउरी सहित सभी भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी