दोस्तों के साथ तोपचांची झील में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

तोपचांची/ गोमो बाजार तोपचांची झील में दोस्तों के संग नहाने गए तोपचांची बाजार निवासी सलीम खान के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 08:21 PM (IST)
दोस्तों के साथ तोपचांची झील में नहाने गए युवक की डूबने से  हुई मौत
दोस्तों के साथ तोपचांची झील में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

तोपचांची/ गोमो बाजार: तोपचांची झील में दोस्तों के संग नहाने गए तोपचांची बाजार निवासी सलीम खान के 21 वर्षीय पुत्र साजिद खान की मौत पानी में डूबने से हो गई। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद झगड़ के सहारे साजिद का शव निकाला गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूबहियार पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साजिद अपने सात दोस्तों के साथ नहाने के लिए झील में गया था। वह कपड़ा बदलकर नहाने लगा। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। उसे डूबता देख दोस्त शोर मचाने लगे पर वहां मदद के लिए कोई नहीं था। साजिद की झील में डूबने की खबर के बाद बाजार तथा गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाला। साजिद का भाई मोहसिन ने बताया कि उसके फोन पर कॉल आया था। उसके बाद वह झील जाने की बात कह कर गया था। झील के जिस स्थान से साजिद का शव निकाला गया वहां काफी गहरा है और नीचे बीस फीट से अधिक गाद है। साजिद को तैरना नहीं आता था। साजिद सलीम के चार पुत्रों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से तोपचांची में मातम पसर गया है।

chat bot
आपका साथी