बनियाहीर से छात्र का अपहरण

लोदना, झरिया : ऊषा टाकीज झरिया के समीप रहनेवाले होटल संचालक जयदेव घोष ने गुरुवार को अपने नाबालिग पुत

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST)
बनियाहीर से छात्र का अपहरण

लोदना, झरिया : ऊषा टाकीज झरिया के समीप रहनेवाले होटल संचालक जयदेव घोष ने गुरुवार को अपने नाबालिग पुत्र 16 वर्षीय किशन घोष के अपहरण की शिकायत झरिया थाना में की है।

जयदेव ने बताया कि पुत्र किशन झरिया के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। गुरुवार को स्कूल जाने को तैयार हुआ लेकिन वह स्कूल नहीं गया। दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस में रहनेवाले 15 वर्षीय किशोर बादल ने बताया कि कुछ देर साइकिल की रंगाई कराने बनियाहीर गये थे। तभी देखा कि किशन को कुछ युवक एक सफेद मारुति वैन में हाथ पकड़कर बैठा लिये। उसके बाद वाहन डिगवाडीह की ओर चला गया। कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किशन उनके साथ नहीं जाना चाह रहा था। जयदेव ने बताया कि किशन उसका इकलौता पुत्र है। पढ़ने-लिखने में भी ठीक है। कोई बुरी आदत भी नहीं है। जान-पहचान के लोगों से किशन के बारे में खोजबीन की। उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किशन मोबाइल भी रखता है। पर, मोबाइल भी अपने साथ नहीं ले गया है। वह काले रंग की कमीज व ब्लू जींस पहनकर घर से निकला था। फिलहाल हमारे पास कोई फोन भी नहीं आया है।

पुलिस कर रही छानबीन : जयदेव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह एक छोटा सा होटल चलाता है। ऐसे में उसका अपहरण होना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस पैसे के लिए अपहरण की बात से इन्कार कर अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। किशन के मोबाइल की पुलिस छानबीन में लगी है।

chat bot
आपका साथी