बाजार फीस पर विवेकपूर्ण निर्णय लेगी सरकार : मंत्री

जासं, धनबाद : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता से काम करना चाहती है। उद्य

By Edited By: Publish:Fri, 25 Sep 2015 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2015 12:46 AM (IST)
बाजार फीस पर विवेकपूर्ण निर्णय लेगी सरकार : मंत्री

जासं, धनबाद : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता से काम करना चाहती है। उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को धनबाद छोड़ने की जरूरत नहीं है। बाजार शुल्क से उन्हें अहित न हो, सरकार इसका ख्याल रखेगी। रास्ता निकालने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। सरकार कोई विवेकपूर्ण निर्णय लेगी।

वह शुक्रवार को यूनियन क्लब में व्यवसायियों व उद्योगपतियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आयोजन इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसो. ने किया था। बैठक में सांसद पीएन सिंह, विधायक अरूप चटर्जी व संजीव सिंह, मेयर शेखर अग्रवाल भी मौजूद थे। उन्हें बाजार फीस से हो रही परेशानी से अवगत कराया गया।

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि बाजार शुल्क कानून बहुत पुराना है। व्यवसायियों को 1049 करोड़ का नोटिस दिया गया है। इसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि बीसीसीएल कोयले पर एक प्रतिशत टैक्स दे रही है तो फिर फीस नहीं लगानी चाहिए। बैठक में अरूप चटर्जी व संजीव सिंह ने भी अपने विचार रखे।

एसो. के अध्यक्ष केएन मित्तल एवं महासचिव राजीव शर्मा ने कहा, हम बाजार शुल्क के विरोधी नहीं है। पब्लिक सेक्टर से 80 फीसद बाजार फीस मिल रहरी है। दायरे में 20 प्रति शत छोटे व्यवसायी आ रहे हैं। उन्हें इसके दायरे से बाहर किया जाए। मंच संचालन गगन दुदानी कर रहे थे।

बाक्स

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि माडाकर्मियों की समस्या का हल निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्हें 35 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन भुगतान की दिशा में सरकार ने पहल की है।

chat bot
आपका साथी