बॉडी बिल्डिंग में धनबाद को छह स्वर्ण पदक

जासं, कतरास: पटना में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 55 किलो वर्

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 07:09 PM (IST)
बॉडी बिल्डिंग में धनबाद को छह स्वर्ण पदक

जासं, कतरास: पटना में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 55 किलो वर्ग में शांति संघ के आशीष दे ने झारखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 60 किलो वर्ग में हैदर बेग, 80 किलो वर्ग में निरंजन बाउरी (निरसा एएफडब्ल्यू), 65 किलो वर्ग में यशवंत सिंह (शांति संघ), 70 किलो वर्ग में लालू मुंडा, 75 किलो वर्ग में खेमचंद जोया (आइएसएम) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 29 से 30 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। यशवंत सिंह को बिहार बॉडी बिल्डिंग संघ द्वारा 21 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी झारखंड बॉडी बिल्डिंग संघ के सहसचिव देवी प्रसाद चटर्जी ने दी। कतरास में टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में श्रीकांत चटर्जी, सजल बनर्जी, सोमेन दे, संजीत पटवा, शुभम पटवा, सुजीत राणा, गौतम झा, रवि कुमार, रोबीन हॉसदा, पप्पू रवानी, धनेश्वर राय, प्रवीर चटर्जी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी