जमीन विवाद में मारपीट, दस घायल

संस देवली गोविदपुर थाना क्षेत्र के कालाडाबर पंचायत के दलदली गांव में विवादित जमीन पर बुनियाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 06:34 AM (IST)
जमीन विवाद में मारपीट, दस घायल
जमीन विवाद में मारपीट, दस घायल

संस, देवली : गोविदपुर थाना क्षेत्र के कालाडाबर पंचायत के दलदली गांव में विवादित जमीन पर बुनियाद खोदने को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से दस लोग जख्मी हुए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। आसपास के लोगों के सहयोग से मामला को शांत किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों ओर से गोविदपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है।

प्रथम पक्ष के लतिका गोराई, शिबू गोराई, शिशिर गोराई, रमेश गोराई, अभय गोराई तथा द्वितीय पक्ष के माधुरी गोराई, बामापद गोराई, जितेन गोराई, विश्वनाथ गोराई, दीनू गोराई जख्मी हुए है। गंभीर रूप से घायल माधुरी गोराई, बामापद गोसाई, लतिका गोराई को पुलिस ने पीएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि लतिका गोराई के नेतृत्व में बुनियाद खोदने का कार्य किया जा रहा था। बामापद गोराई ने इसका विरोध किया। इसके बात पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर घटना की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी