इंडिगो फ्लाइट रांची व पटना का भी भरेगा उड़ान

इंडिगो का फ्लाइट रांची और पटना का भी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 07:47 PM (IST)
इंडिगो फ्लाइट रांची व पटना का भी भरेगा उड़ान
इंडिगो फ्लाइट रांची व पटना का भी भरेगा उड़ान

इंडिगो फ्लाइट रांची व पटना का भी भरेगा उड़ान

फोटो024

इंडिगो को देवघर से कोलकाता का मिल चुका है टाइम स्लाट

जागरण संवाददाता, देवघर: देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो का फ्लाइट कोलकाता के साथ' साथ रांची और पटना के लिए भी उड़ान भरेगा। कोलकाता का टाइम स्लाट तो इंडिगो को मिल चुका है। पटना और रांची का स्लाट मिलना है। एयरलाइंस का प्रस्ताव बिहार और झारखंड की राजधानी के लिए दिया गया है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में उस पर एयरपोर्ट आथोरिटी आफ इंडिया की सहमति मिल जाए। सूत्रों पर भरोसा करें तो सोमवार तक पटना और रांची के लिए यहां से उड़ान भरने का समय तय हो जाएगा। स्वीकृति की प्रक्रिया विचाराधीन है।

देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने की संभावित तिथि 12 जुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर आएंगे और एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। बस आधिकारिक घोषणा होना बाकि है जो कभी भी हो सकता है। इस बीच इंडिगो को देवघर से कोलकाता का टाइम स्लाट मिल गया है। हो सकता है कि उदघाटन के दिन ही सुबह 10:25 में देवघर से कोलकाता के लिए उड़ान की शुरूआत हो जाए।

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी दो दिन तक यहां कैंप किए थे। संभवत: दो या तीन जुलाई को देवघर के व्यापारी, उद्यमी और कुछ खास वर्ग के लोगों से यहां की संभावनाओं को तलाशेंगे। इंडिगो एयरलाइंस के मार्केटिंग अधिकारी जल्द ही एक बार फिर देवघर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इंडिगो को एयरपोर्ट पर आफिस भी मिल गया है।

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दूसरी एयरलाइंस भी यहां आएगी, बातचीत चल रही है।

--------------------------

श्रावणी मेला में एयर बस से देवघर आएंगे भक्त

श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू होगा। विश्व विख्यात इस एक महीना के मेला में पहली बार भोलेनाथ के भक्त हवाई जहाज से देवघर की धरती पर कदम रखेंगे। अभी तक केंद्र सरकार ने उदघाटन के तिथि की घोषणा नहीं किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से घोषणा होते ही एयरलाइंस यात्रियों की सुविधा के लिए बुकिंग शुरू कर देगा। एयरपोर्ट आथोरिटी आफ इंडिया से इंडिगो और स्पाइस जेट की बातचीत हो चुकी है। इंडिगो ने दो बार ट्रायल फ्लाइट भी कर लिया है। 180 सीट वाले विमान की लैंडिंग और टेक आफ का ट्रायल हो चुका है।

देवघर एयरपोर्ट से 12 जिला के लोगों को सुविधा

देवघर एयरपोर्ट के शुरू होते ही 12 जिला के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलने लगेगा। संताल परगना के छह जिला देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा। धनबाद, गिरिडीह। सीमावर्ती बिहार का जमुई, बांका, भागलपुर और पूर्णिया के लोग भी यहां आना पसंद करेंगे। यह से सालों भर की सवारी एयरलाइंस को मिल जाएगी। धनबाद के लोगों को यहां आने में ढ़ाई घंटा लगेगा। गिरिडीह से आने वाले को सवा घंटा। भागलपुर से सवा दो घंटा, बांका से डेढ़ घंटा। गोड्डा और दुमका से डेढ़ घंटा। साहिबगंज और पाकुड़ से यहां की कनेक्टिवटी तीन घंटा से अधिक की होगी। समझ लीजिए जिस तरह दिल्ली में एक कोने से एयरपोर्ट आने में दो घंटा या उससे भी अधिक लग जाता है। तो वही दूरी यहां के आसपास के 12 जिलों का होगा। बिहार के पूर्णिया से कोई यात्री आना चाहेंगे तो उनको भागलपुर के रास्ते लगभग चार घंटा का सफर तय करना होगा।

chat bot
आपका साथी