सेंटर में 602 लोग क्वारंटाइन, स्वाब कलेक्शन महज 29

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन समेत अस्पताल प्रबंधन गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 05:59 PM (IST)
सेंटर में 602 लोग क्वारंटाइन, स्वाब कलेक्शन महज 29
सेंटर में 602 लोग क्वारंटाइन, स्वाब कलेक्शन महज 29

मधुपुर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन समेत अस्पताल प्रबंधन गंभीर है। मधुपुर शहरी व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में क्वारंटाइन कर रहे लोगों के स्वाब के सैंपल कलेक्शन में बरती जा रही शिथिलता चिता का विषय है। बीते 22 मई तक मधुपुर के विभिन्न सेंटरों में 602 लोग क्वारंटाइन में हैं। इसमें 17 मई तक मात्र 29 लोगों का ही स्वाब का कलेक्शन किया गया है। स्वाब कलेक्शन की गति धीमी होने से क्वारंटाइन कर रहे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन कर रहे कई लोगों ने कहा कि उन्हें क्वारंटाइन हुए 10 दिन से अधिक हो गए, लेकिन जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया। कई लोगों का 14 दिन का मियाद दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। बावजूद इसके स्वाब का सैंपल नहीं लिया गया है। पहले 70 लोगों का हुआ स्वाब जांच : 70 लोगों के स्वाब का कलेक्शन लिया गया था। रिपोर्ट बीते पांच मई तक आई। सबकी रिपोर्ट निगेटिव होने के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गई। क्वारंटाइन करने वालों में अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। उनमें कई रेड जोन से आए हैं। फिलहाल इस संदर्भ में पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में जांच किट उपलब्ध नहीं : इस मामले में कोई खुलकर तो नहीं बोल रहा लेकिन दबी जबान में यह बात सामने आ रही है कि स्वाब जांच का किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में मात्र 28 किट ही अस्पताल में उपलब्ध है। जिस कारण स्वाब कलेक्शन करने में विलंब हो रहा है। इस संदर्भ में सिविल सर्जन, देवघर डॉ. विजय कुमार के मोबाइल नंबर 9431368175 व 870917378 पर संपर्क किया। मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। 21 पंचायतों में 66 क्वारंटाइन सेंटर क्वारंटाइन सेंटर - लोगों की संख्या पॉलिटेक्निक कॉलेज मधुपुर - 112

कस्तूरबा गांधी विद्यालय - 4

गड़िया पंचायत - 10

पटवाबाद पंचायत - 18

उदयपुरा पंचायत - 2

दर्वे पंचायत - 23

जमुनी पंचायत - 24

चरपा पंचायत - 47

सिकटिया पंचायत - 12

दलहा पंचायत - 19

धमनी पंचायत - 149

पसिया पंचायत - 20

साप्तर पंचायत - 43

गोविदपुर पंचायत - 21

पथलजोर पंचायत - 18

घघरजोरी पंचायत - 40

मिसरना पंचायत - 04

chat bot
आपका साथी