नवाब मोड़ भाया नारायणपुर-बुढ़ैई सड़क को कैबिनेट की मंजूरी

मधुपुर (देवघर) : बुधवार को रांची में कैबिनेट की हुई बैठक में श्रम नियोजन मंत्री राज पलि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 01:36 AM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 01:36 AM (IST)
नवाब मोड़ भाया नारायणपुर-बुढ़ैई सड़क को कैबिनेट की मंजूरी
नवाब मोड़ भाया नारायणपुर-बुढ़ैई सड़क को कैबिनेट की मंजूरी

मधुपुर (देवघर) : बुधवार को रांची में कैबिनेट की हुई बैठक में श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार के सार्थक पहल पर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के नवाब मोड़ से भाया नारायणपुर होते हुए बुढ़ैई तक 14 किलोमीटर सड़क निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बनने वाली इस सड़क का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है। इसकी जानकारी देते हुए श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने बताया कि चुनाव के समय में इस सड़क की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने का वायदा किया था। जिसे मूर्त रूप कैबिनेट की बैठक में सरकार ने दे दी है। कहा कि इस पथ के निर्माण होने के बाद मधुपुर से बुढ़ैई की दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांव सीधे तौर पर अनुमंडल मुख्यालय से जुड़ जाएगा। कहा कि दुर्गा पूजा के बाद इस पथ का शिलान्यास किया जाएगा। इधर इस पथ की स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, मुखिया अशोक राजहंस, संजय कुमार राय, प्रखंड में सूत्री अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, जिला मंत्री सचिन रवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, गोपी बर्मन, पप्पू पांडे समेत बुढ़ैई वासियों ने मंत्री राज पलिवार को साधुवाद देते हुए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी