मास्क नहीं मिलने पर चिकित्सक बिफरे

देवघर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष का माहौल उस वक्त काफी गरमा गया जब एक चिकित्सक ने ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 04:59 PM (IST)
मास्क नहीं मिलने पर चिकित्सक बिफरे
मास्क नहीं मिलने पर चिकित्सक बिफरे

देवघर : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष का माहौल उस वक्त काफी गरमा गया जब एक चिकित्सक ने एन-95 मास्क नहीं मिलने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मामला सोमवार सुबह की है। एन-95 मास्क को लेकर चिकित्सक ने उपाधीक्षक विभाग के एक कर्मी को जमकर खरी-खोटी सुनाया। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में एन-95 मास्क चिकित्सक को उपलब्ध कराया गया। तब माहौल शांत हुआ और चिकित्सक अपने कर्तव्यस्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि सोमवार को चिकित्सक की ड्यूटी अस्पताल परिसर में बाहर से आने वाले लोगों के सर्दी-खांसी से संबंधित स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिग के लिए तैनात किया गया था। चिकित्सक समय पर अपने कर्तव्यस्थल पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने सुरक्षा को लेकर एन-95 मास्क की मांग की। लेकिन उन्हें मास्क उपलब्ध नहीं कराया गया। काफी देर तक जब उन्हें मास्क नहीं दिया गया तब उनका गुस्सा भड़क उठा। कहा कि चिकित्सक पूरी तत्परता के साथ सेवा कर रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सकों की सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रहता है। ऐसे में खुद की रक्षा कैसे करेंगे, जब चिकित्सक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो मरीजों का इलाज कैसे संभव हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी