गड़बड़ी करनेवालों की बनेगी सूची, पकड़े जाएंगे वारंटी

संवाद सहयोगी चितरा (देवघर) लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 06:54 PM (IST)
गड़बड़ी करनेवालों की बनेगी सूची, पकड़े जाएंगे वारंटी
गड़बड़ी करनेवालों की बनेगी सूची, पकड़े जाएंगे वारंटी

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है। आरक्षी निरीक्षक मनोज कुमार मल्लिक ने मंगलवार को स्थानीय थाना कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी लाइसेंसी शस्त्रधारियों को अपना-अपना शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया जा चुका है। 36 शस्त्रधारियों में से कितने लोगों ने अपना शस्त्र जमा किया। इसकी जानकारी लिया। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले सारे लोगों की सूची तैयार कर सूचना देने को कहा गया है। उन्हें न्यायालय में हाजिरी लगाकर जमानत लेनी है। बांझीकेन व नारगी मोड़ पर दो चेकनाका बनाने का आदेश दिया। सभी तरह के वारंटियों की धरपकड़ के लिए स्थानीय थाने की पुलिस को निर्देश दिया गया है। बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक बबलू कुमार, हैदर अली व शंभू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारी का प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने को निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी