मधुपुर में अंगीकार अभियान की हुई शुरुआत

नगर परिषद परिसर स्थित नगर भवन सभागार में अंगीकार अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष लतिका मुर्मू व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार की देर शाम की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:32 AM (IST)
मधुपुर में अंगीकार अभियान की हुई शुरुआत
मधुपुर में अंगीकार अभियान की हुई शुरुआत

मधुपुर : नगर परिषद परिसर स्थित नगर भवन सभागार में अंगीकार अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष लतिका मुर्मू व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार की देर शाम की। नप अध्यक्षा ने कहा की अंगीकार का अर्थ परिवर्तन बदलाव एवं स्वीकार करना है। मधुपुर शहरी क्षेत्र में जितने भी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन व्यक्तियों को पूर्व में बने हुए कच्चे मकान ने कैसे अपना जीवन गुजर-बसर किए हैं उनके साथ अनेक प्रकार की समस्या आई है परंतु नगर परिषद ने पक्का मकान देकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया। उनके सपनों को साकार करने के काम किया। कहा की नगर परिषद का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी लाभुकों को जीवन में परिवर्तन लाना ही मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक वार्ड से आए हुए लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड, एलपीजी गैस कनेक्शन, एलईडी लाइट, जल शक्ति अभियान, पौधारोपण, सोलर इलेक्ट्रिसिटी एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार से नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन के द्वारा जानकारी दी गई। कुछ महिलाओं को 10 हजार एवं 50 हजार का लोन दिया गया। मौके पर नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, पीईयू औरंगजेब अंसारी, भूपेंद्र भगत, पीएसी कर्मी जय लाल वर्मा, सदानंद, संदीप कुमार, मनीष कुमार, कनीय अभियंता उमाकांत द्विवेदी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी