ऑटो से गिरकर कांवरिया की मौत

जागरण संवाददाता, देवघर : शुक्रवार को ऑटो से गिरकर योगेंद्र कांति (60) नामक कांवरिया की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 11:11 PM (IST)
ऑटो से गिरकर कांवरिया की मौत
ऑटो से गिरकर कांवरिया की मौत

जागरण संवाददाता, देवघर : शुक्रवार को ऑटो से गिरकर योगेंद्र कांति (60) नामक कांवरिया की मौत हो गई। वे बिहार के पूर्णिया पुलिस लाइन इलाके के निवासी थे। बताया गया कि वे परिजनों के साथ ऑटो से पूजा करने आए थे। बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। वे ऑटो की अगली सीट पर बैठे थे। इस दौरान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में उनकी आंख लग गई और वे चलती गाड़ी से नीचे जा गिरे। इस हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी