राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, झारखंड की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद Deoghar News

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 09:44 AM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, झारखंड की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद Deoghar News
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, झारखंड की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद Deoghar News
देवघर, जेएनएन। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। इस दाैरान झारखंड के विकास और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

राज्यपाल बुधवार सुबह रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद वह बासुकीनाथ के लिए निकल गई।

chat bot
आपका साथी