साइबर अपराध में दो आरोपित गिरफ्तार

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ललन कुमार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:41 PM (IST)
साइबर अपराध में दो आरोपित गिरफ्तार
साइबर अपराध में दो आरोपित गिरफ्तार

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए साइबर आरोपित पप्पू दास व मनोज दास मधुपुर थाना क्षेत्र के वियाहीगढ़ा गांव के रहने वाला है। उसके पास से छह मोबाइल बरामद किया गया है। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वियाही गढ़ा में साइबर अपराधी काफी सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही साइबर डीएसपी नेहा बाला ने मधुपुर पुलिस की मदद से गांव में छापेमारी कर रंगेहाथ दोनों साइबर अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से मिले मोबाइल में पैसा निकालने वाला कई एप्प लोड है। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी