प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगिता का आयोजन आवश्यक

रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में बुधवार को क्विज का आयोजन किया गया। डॉ. आंबेडकर व संविधान विषय पर आयोजित क्विज में तीन ग्रुप में छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए सवालों के जवाब दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 05:19 PM (IST)
प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगिता का आयोजन आवश्यक
प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगिता का आयोजन आवश्यक

देवघर : रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में बुधवार को क्विज का आयोजन किया गया। डॉ. आंबेडकर व संविधान विषय पर आयोजित क्विज में तीन ग्रुप में छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए सवालों के जवाब दिए। इसके पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा दुबे ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का दौर है, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। इस तरह के आयोजन छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे। आयोजन सचिव डॉ. किसलय सिन्हा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विषय से संबंधित सवाल विभिन्न ग्रुप की छात्राओं से पूछा। प्राप्तांक के आधार पर ग्रुप बी को विजेता घोषित किया गया, जिसमें 9.5 अंक हासिल किया था। इस ग्रुप में वंदना, निशा व मीनू शामिल थी। ग्रुप सी में रिशु, विद्या व सोनी थी, जिन्हें चार अंक हासिल हुआ। वहीं ग्रुप ए में शामिल सोनी, पायल व प्रिया को 3.5 अंक हासिल किया। इस मौके पर डॉ. सुचिता कुमारी, पीसी दास, श्वेता राज, डॉ. पुनीत कौर व मीनाक्षी झा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी