शोषणमुक्त समाज के लिए एकजुट होकर करें संघर्ष

संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : शहर के चांदवारी मोहल्ला स्थित आदिवासी ऐभन कार्यालय परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:31 PM (IST)
शोषणमुक्त समाज के लिए एकजुट होकर करें संघर्ष
शोषणमुक्त समाज के लिए एकजुट होकर करें संघर्ष

संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : शहर के चांदवारी मोहल्ला स्थित आदिवासी ऐभन कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी हुई। कमेटी के सचिव ओदीन हांसदा ने कहा कि जिस प्रकार बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान कर दिया, उन्हीं की तरह शोषणमुक्त समाज के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। कोषाध्यक्ष वाहामुनि ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा मधुपुर में होनी चाहिए, ताकि प्रतिवर्ष उन्हें याद किया जा सके।

संयोजिका मंजू मुर्मू ने कहा कि जिस प्रकार बिरसा मुंडा ने अपने समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए आंदोलन किया था, उसी तरह से अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। मौके पर कमेटी के सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में प्रकाश हांसदा, युगल किशोर, वेरणादेत्त तिर्की, सोनी, भुनेश्वर कोल सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी