कुशल जल प्रबंधन की दी गई जानकारी

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बसबुटिया में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 04:27 PM (IST)
कुशल जल प्रबंधन की दी गई जानकारी
कुशल जल प्रबंधन की दी गई जानकारी

देवघर: राजकीयकृत मध्य विद्यालय बसबुटिया में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्रभारी प्रधानाध्याप राजीव रंजन ने बताया कि विद्यालय में साफ सफाई, शौचालय उपयोग, जल बचत, कुशल जल प्रबंधन व जल संरक्षण के लिए प्रभातफेरी निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षक रविंद्र कुमार ने जल के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जल ही जीवन है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है लेकिन इसके महत्व को जानते हुए भी हम संरक्षण को लेकर उदासीन हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा बल्कि हर किसी का दायित्व बनता है कि वह जल की बर्बादी रोके वह जल संरक्षण करें तभी हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुखद होगा। शौचालय उपयोग व स्वच्छता पर भी जागरूक होना होगा। साफ-सफाई रहने से हम बीमार नहीं होंगे। एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। मौके पर संकुल साधनसेवी अरुण कुमार साह, सहायक शिक्षक उत्तम कुमार रूज, रवींद्र कुमार, अशोक कुमार रक्षित, फाल्गुनी कुमार रूज, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वरुण गोराईं, पूर्व मुखिया विजेंद्र पंडित, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी