गोलीकांड के साजिशकर्ता से पुलिस कर रही पूछताछ

देवघर नंदन पहाड़ स्थित सैनिक साइकिल स्टोर के समीप मंगलवार को हुए गोलीकांड के आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 12:51 AM (IST)
गोलीकांड के साजिशकर्ता से पुलिस कर रही पूछताछ
गोलीकांड के साजिशकर्ता से पुलिस कर रही पूछताछ

देवघर : नंदन पहाड़ स्थित सैनिक साइकिल स्टोर के समीप मंगलवार को हुए गोलीकांड के आरोपितों में एक को हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमसिया निवासी प्रमोद राय को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है घटना का साजिशकर्ता प्रमोद राय ही है। अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी रात छापेमारी की। बुधवार को छापेमारी जारी थी। वहीं अन्य आरोपितों के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ की। लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस के पकड़ में नहीं आया है। इस मामले में प्रमोद राय के अलावा बरमसिया निवासी राजा महथा, गुड्डू महथा व महादेव महथा सहित अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों नामजद का नाम पहली बार रांगा मोड़ के पास हुई फायरिग में आया था।

बताते चले कि मंगलवार को नंदन पहाड़ स्थित सैनिक साइकिल स्टोर के समीप जमीन विवाद में नगर थाना क्षेत्र खरबारी महेशमारा निवासी दिनेश महथा को जान मारने की नीयत से गोली मार दी गई थी। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी थी। सदर अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

chat bot
आपका साथी