वन विभाग ने तीन आरा मिलों को उखाड़ा

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले में अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को लेकर वन विभाग सख्त ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 06:30 PM (IST)
वन विभाग ने तीन आरा मिलों को उखाड़ा
वन विभाग ने तीन आरा मिलों को उखाड़ा

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले में अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को लेकर वन विभाग सख्त हो गया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा गठित विशेष गश्ती दल द्वारा रविवार को छापेमारी कर जिले के सारठ व सोनारायठाढ़ी प्रखंड में तीन आरा मिलों को बंद करते हुए उसे उखाड़ दिया गया।

वन कर्मियों ने मिल संचालन में लगे मशीन, कलपुर्जे व लकड़ी आदि भी जब्त कर लिए जबकि मिल मालिकों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप का माहौल है। बताते चले कि जिले में 21 आरा मिल वैद्य रूप से संचालित हैं। जिसकी लेखा-जोखा विभाग के पास है। कहां-कहां हुई कार्रवाई बताते चले कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, देवघर प्रेमजीत आनंद की ओर से जिले में चल रहे अवैध आरा मिल व वन भूमि पर अतिक्रमण के रोकथाम के लिए विशेष दस्ता का गठन किया गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी ¨सह के नेतृत्व में इस दस्ते में वनपाल राजेंद्र राम, राजेश्वर पासवान, मनोज कुमार ¨सह, राजेंद्र प्रसाद राम के अलावा अनिल कुमार मंडल हैं। इस गश्ती दल ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के ऊपर बगडबरा तथा सारठ थानांतर्गत गंडाजोरी व खैरा में अवैध आरा मिल पाया और कार्रवाई करते हुए इसे बंद करने के साथ सभी कलपुर्जें उखाड़ लिए। इसके साथ यही रखी लकड़ियों को जब्त कर लिया गया। ऊपर बगडबरा में वकील महतो, गंडाजोरी में सुरेश राणा व खैरा में दिलीप मंडल द्वारा अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा था। विभाग इनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। इसके अलावा सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा में वन भूमि पर अवैध रूप से कराए जा रहे बो¨रग को भी विभागीय पदाधिकारियों ने रोकवा दिया। अवैध रूप से चल रहे तीन आरा मिलो को उखाड़ दिया गया है। जिले में 21 आरा मिल वैध रूप संचालित हैं। इसके बाद अगर कोई सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रेमजीत आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी, देवघर

chat bot
आपका साथी