17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

रविवार को देवघर उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि भादो मेला में 16 अगस्त से 14 सितंबर तक 30 दिनों में कुल 1745345 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है जिनमें 1130129 पुरूष 526426 महिलाएं व 88790 बच्चे शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:10 PM (IST)
17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर : रविवार को देवघर उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि भादो मेला में 16 अगस्त से 14 सितंबर तक 30 दिनों में कुल 17,45,345 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है, जिनमें 11,30,129 पुरूष, 5,26,426 महिलाएं व 88,790 बच्चे शामिल हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में एनडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल चार अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। सूचना केंद्रों में कुल 18 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति तीन पालियां में की गई है। सभी के सहयोग से मेले का सफल संचालन संभव हो सका है। अढ़ैया मेले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल के जवान, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे। इसके अलावा बाबा मंदिर परिसर में भीड़ के नियंत्रण के लिए दंडाधिकारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर को वरीय प्रभार के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी