खून देकर बचाई महिला की जान

पालोजोरी (देवघर): पालोजोरी के अजनारी गांव निवासी ग्राम प्रधान सुंदर यादव व बाराकोला निवासी राजू हेम्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 05:27 PM (IST)
खून देकर बचाई महिला की जान
खून देकर बचाई महिला की जान

पालोजोरी (देवघर): पालोजोरी के अजनारी गांव निवासी ग्राम प्रधान सुंदर यादव व बाराकोला निवासी राजू हेम्ब्रम ने कड़रासाल निवासी राजेश राउत की बीमार पत्नी जयंती देवी को अपना खून देकर उसकी जान बचाई। राजेश की पत्नी का ट्यूमर का ऑपरेशन देवघर के एक निजी क्लिनिक में हुआ था। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने खून की जरूरत बताई। खबर पाकर प्रधान सुन्दर यादव व राजू हेम्ब्रम बीमार को देखने देवघर पहुंचे और अपना खून देकर महिला की जान बचाई। महिला अब खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी