संगठन को मजबूत करने का संकल्प

देवघर : देवघर जिला केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई समिति का चयन रविवार को किया गया। इसके लिए संघ क

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 08:00 PM (IST)
संगठन को मजबूत करने का संकल्प

देवघर : देवघर जिला केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई समिति का चयन रविवार को किया गया। इसके लिए संघ का आमसभा व चुनाव हुआ। इसमें वर्ष 2017-20 सत्र के लिए नई समिति का चयन किया गया।

समिति में अशोक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, दिवाकर कमल को सचिव, अरविंद कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष, किशोर कुमार झा को संगठन सचिव, महेन्द्र चौरसिया को उपाध्यक्ष व चंद्रशेखर झा को संयुक्त सचिव चुना गया। चुनाव राज्य संघ से आए पर्यवेक्षक मुकेश कुमार गाडिया की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान चुनाव पदाधिकारी के तौर पर विकास कुमार, राजेश कुमार व भारत भूषण गुप्ता भी मौजूद थे। मौके पर संगठन को मजबूत बनाने व सदस्यों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी