समूह से फैलेगी मतदाताओं में जागरूकता

सारठ (देवघर) : प्रखंड सभागार में बुधवार को मधुपुर सीओ संजय कुमार प्रसाद ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ

By Edited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 01:25 AM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 01:25 AM (IST)
समूह से फैलेगी मतदाताओं में जागरूकता

सारठ (देवघर) : प्रखंड सभागार में बुधवार को मधुपुर सीओ संजय कुमार प्रसाद ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर चुनाव पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि समूह का गठन कर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक बनाया जाना है। समूह में पांच सदस्य होंगे जिनमें दो महिला भी शामिल रहेंगी। सदस्य किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं होंगे इसका विशेष ध्यान रखना है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता, बीईईओ व पीएचईडी के अधिकारी को सभी मतदान केंद्रों में जाकर बिजली, पानी, रैम्प आदि सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह को चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाना है। वहीं नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने को कहेगा। मौके पर बीपीआरओ श्रीराम तिवारी, बीसीओ जॉन मरांडी, दिवाकर मिश्र, बीईईओ विनोद कुमार सिंह, सहायक अभियंता बीपी शर्मा, केके चौधरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी