उच्च शिक्षा हासिल करने में होगी आसानी

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 05:48 PM (IST)
उच्च शिक्षा हासिल करने में होगी आसानी

सारठ : यहां के गोपीबांध उवि परिसर में इंटर कॉलेज के क्लास रूम का उद्घाटन एवं चार कमरों का शिलान्यास शनिवार को विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभिभावकों की प्रेरणा से ही यह पहल की गयी। यहां के शिक्षकों ने यह साबित किया है कि वे इंटर कॉलेज का संचालन सही तरीके से कर सकते हैं। इंटर कॉलेज बन जाने से बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में दिक्कत नहीं होगी। गरीब तबके के बच्चे भी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने विद्यालय की स्थापना करने वाले पूर्व विधायक स्व. अभयाचरण लाल की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। बताया कि कॉलेज के चार कमरों के निर्माण के लिए राशि की प्राप्ति हो गई है। अन्य उपस्कर की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। उम्मीद जताई कि यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना भी हो सकेगी। मौके पर जिप सदस्य विजय कोल, उप प्रमुख कृष्णा मंडल, एसबीआइ के शाखा प्रबंधक रामकृष्ण, मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहनानंद झा, मुखिया सूफिया मिर्जा, पूनम देवी, सुमित्रा मुर्मू, दिलीप मंडल, सदानंद पोद्दार, सांसद प्रतिनिधि इश्तियाक मिर्जा, हृदय झा, प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिन्हा, इंटर कॉलेज के प्राचार्य मथुरा झा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी