छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा का गुर

By Edited By: Publish:Tue, 15 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Apr 2014 01:00 AM (IST)
छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा का गुर

देवघर : झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया जा रहा है।

इस सिलसिले में एएस महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कराटे के प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मौके पर उपस्थित एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण ब्लैक बेल्ट प्राप्त राजीव रंजन व रोशन रंजन द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएं पिंकी, प्रिया, प्रज्ञा, सुष्मिता, तनुश्री, कल्पना, मेघा व स्नेहा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से न केवल वह स्वस्थ्य रहेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा भी कर सकती हैं। यह निश्शुल्क दिया जा रहा है। इसका लाभ अन्य छात्राओं को भी उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी