सत्यानंद तीसरी बार बने मंत्री, चतरा में जश्न का माहौल

सदर प्रखंड के कारी मोकतमा गांव निवासी स्वर्गीय जगरनाथ भोक्ता के पुत्र हैं। पिता का निधन बहुत पहले हुआ है। जबकि मां का निधन हाल के वर्षों में हुआ है। उनके मंत्री बनने से चतरा में जश्न का माहौल है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 08:29 PM (IST)
सत्यानंद तीसरी बार बने मंत्री, चतरा में जश्न का माहौल
सत्यानंद तीसरी बार बने मंत्री, चतरा में जश्न का माहौल

जागरण संवाददाता, चतरा : हेमंत मंत्री मंडल में शपथ लेने के साथ ही स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता ने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वह तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पूर्व दो बार अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री रहे थे। चतरा से निर्वाचित होने वाले यह पहले विधायक हैं, जिन्हें तीन बार मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वैसे एकीकृत बिहार में यहां से निर्वाचित होने वाले विधायक केशव प्रसाद सिंह 46 दिनों के लिए मंत्री बने थे। जबकि 1972-73 में कांग्रेस के निर्वाचित विधायक तापेश्वर देव आबकारी राज मंत्री बने थे। उसके बाद राज्य गठन के बाद पहला मंत्री सत्यानंद भोक्ता बने। वर्ष 2004 में तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार में उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बनाया गया था। करीब चार महीना तक वे मंत्री पद रहे थे। उसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। 2004 का चुनाव जीतने के बाद अर्जुन मुंडा सरकार में उन्हें पुन: शामिल किया गया और उस बार उन्हें कृषि एवं गन्ना विकास मंत्रालय की जिम्मेवारी मिली थी। चुनाव का परिणाम आते ही सत्यानंद भोक्ता का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। राजद से निर्वाचित होने वाले वह एकलौते विधायक हैं। राजद महागठबंधन का घटक दल है। सत्यानंद भोक्ता अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत भाजपा से की थी। 2000 और 2004 का चुनाव भाजपा के टिकट से लड़कर निर्वाचित हुए थे। इसी बीच 2009 का चुनाव हुआ। सत्यानंद भोक्ता सिमरिया से चुनाव लड़े और हार गए। 2014 में भाजपा ने उन्हें चतरा से टिकट नहीं दिया। झाविमो में चले गए। लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले झाविमो छोड़कर राजद में चले गए और विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन पासवान को पराजित कर हेमंत सरकार में मंत्री बन गए। सत्यानंद भोक्ता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सदर प्रखंड के कारी मोकतमा गांव निवासी स्वर्गीय जगरनाथ भोक्ता के पुत्र हैं। पिता का निधन बहुत पहले हुआ है। जबकि मां का निधन हाल के वर्षों में हुआ है। उनके मंत्री बनने से चतरा में जश्न का माहौल है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

==============

झामुमो ने हेमंत सरकार के गठन पर दी बधाई

संवाद सूत्र, चतरा : हेमंत सोरेन को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने पर झामुमो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति ने बधाई दी है। प्रजापति ने मंत्री मंडल के सदस्य सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम एवं रामेश्वर उरांव को भी बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड गटबंधन की सरकार में राज्य का अपेक्षित विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस आशा और आकांक्षा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, उस पर हेमंत सोरेन शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। बधाई देनेवालों में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रेम कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज देवी, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष राहुल यादव, रूपेश यादव नगर अध्यक्ष राजकिशोर कमल,अर्जुन भगत,डब्लू सोनी, राजेन्द्र कसेरा, जवाहिर यादव, असगर अंसारी, सुरेश साव आदि का नाम शामिल हैं।

=============

सरकार गठन पर हर्ष, सत्यानंद भोक्ता को बधाई

संवाद सहयोगी, गिद्धौर: चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता को हेमंत सरकार में मंत्री बनाये जाने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं महागठबंध के सरकार बनने पर ़खुशी का इजहार किया है। जबकि भोक्ता को बधाई दी है। कार्यकर्ताओ ने कहा की भोक्ता को मंत्री बनने से चतरा व सिमरिया के साथ साथ संपूर्ण झारखंड का विकास होगा। कार्यकर्ताओ ने भोक्ता के मंत्री बनाये जाने पर मिठाई भी बांटी। बधाई देने वालों में राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, राजद के रंदेव्यदव, झामुमो के मनोज कुमार वर्मा, कमलेश रजक, मो.सकुर अंसारी, जयशंकर, पोखन बैठा, बंशी दांगी, धनेश्वर दांगी, अवध किशोर दांगी सहित अन्य शामिल हैं।

===============

कान्हाचट्टी में भी हर्ष

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी: चतरा से नवनिर्वाचित राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता को हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कान्हाचट्टी प्रखंडवासियों में हर्ष का माहौल है। मंत्री पद का शपथ ग्रहण लेते ही उनके शुभचितकों और राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटी गई। उनके मंत्री बनाए जाने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सत्यानंद भोक्ता को बधाई दी है। समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह ने कहा है कि भोक्ता को मंत्री बनाए जाने से झारखंड सहित चतरा जिले का समुचित विकास होगा। सभी लोगों को मान सम्मान मिलेगा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया राजेंद्र राम, मुखिया योगेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, आदित्य यादव ,प्रवीण सिंह, अशोक सिंह ,बसंत सिंह, विनोद श्रीवास्तव ,मीना सिंह ,जयप्रकाश सिंह ,कबीर अंसारी ,मोहम्मद शेरशाह, राजदेव राम, जगदीश दांगी ,प्रेम दांगी , शशि रंजन यादव, मिस्टर आलम, वासुदेव यदव, आदि का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी