नक्सलियों के गढ़ जोलडीहा में बना पुलिस पिकेट, ग्रामीणों को राहत Chatra News

झारखंड और बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र में बसा जोलडीहा घोर उग्रवाद प्रभावित गांव है। एक समय में यह भाकपा माओवादियों की शरणस्थली था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 12:35 PM (IST)
नक्सलियों के गढ़ जोलडीहा में बना पुलिस पिकेट, ग्रामीणों को राहत Chatra News
नक्सलियों के गढ़ जोलडीहा में बना पुलिस पिकेट, ग्रामीणों को राहत Chatra News

चतरा, जेएनएन। जिले के अति उग्रवाद प्रभावित हंटरगंज थाना क्षेत्र के जोलडीहा गांव में पुलिस पिकेट की स्थापना की गई है। कभी भाकपा माओवादियों की शरणस्थली कहेे जानेे वालेे इस क्षेत्र में पुुुुलिस पिकेट की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उग्रवादी फिर सेे यहां पर खुद को स्थापित न कर सकें, इसलिए पिकेट की स्थापना की गई है।

पुलिस पिकेट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी. वारियर ने किया। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बताते चले कि जोलडीहा घोर उग्रवाद प्रभावित गांव है। एक समय में यह भाकपा माओवादियों की शरणस्थली था। झारखंड और बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ-साथ जंगल से घिरा होने के कारण उग्रवादियों के पनपने के लिए यह मुफीद जगह था। जंगली क्षेत्र होने के कारण उग्रवादी यहां पर अपना पैठ जमाए हुए थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर के कुशल नेतृत्व में उग्रवादियों के इस पैठ को ध्वस्त किया गया।

chat bot
आपका साथी