चतरा में अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 लाख के साथ 3 गिरफ्तार Chatra News

तीनों युवक अफीम बेचकर एक निजी चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 03:26 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 03:26 PM (IST)
चतरा में अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 लाख के साथ 3 गिरफ्तार Chatra News
चतरा में अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 लाख के साथ 3 गिरफ्तार Chatra News

चतरा, जेएनएन। सदर थाना पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.23 लाख रुपये के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी चतरा-इटखोरी मुख्य पथ पर स्थित भेड़ी फार्म के समीप से हुई है। तीनों युवक अफीम बेचकर एक निजी चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सदर प्रखंड के लोवागडा एवं दारियातू गांव के हैं। संदीप कुमार दांगी एवं संजय कुमार लोवागडा तथा छोटे लाल कुमार दारियातू का रहने वाला है। पुलिस के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी