चतरा में अपहरण के बाद युवक की गला रेत कर हत्या

अगवा कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना झारखंड के चतरा की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:22 PM (IST)
चतरा में अपहरण के बाद युवक की गला रेत कर हत्या
चतरा में अपहरण के बाद युवक की गला रेत कर हत्या
चतरा, जासं। झारखंड में चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घुज्जी गांव में अज्ञात अपराधियों ने विजय भारती नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोग आए और उसे घर से उठाकर अपने साथ ले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन की चिंता बढ़ी और खोजबीन शुरू की।

इसी बीच, मंगलवार सुबह विजय का शव गांव से कुछ दूर पड़ा होने की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मोकरीटांड पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी