ससुर ने बहू की लाठी से पीटकर की हत्या, छह पर प्राथमिकी

जेठानी व ससुर समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज जेठानी व ससुर के अनैतिक संबंध का जानकारी बन गया मौत का कारण संवाद सूत्र, हंटरगंज: थाना क्षेत्र के डटमी गांव में बुधवार की सुबह ससुर ने मंडली पुत्र वधू के मारपीट किया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत का कारण जेठानी वीणा देवी व ससुर नेमधारी यादव के साथ अनैतिक संबंध की जानकारी बनी है। यह खुलासा मृतक के पिता बाढ़ो यादव के द्वारा थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार हुआ है। उल्लेखनीय है कि मृतका गुड़िया देवी जेठानी एवं ससुर के बीच बहुत दिनों से अनैतिक संबंध था।जिसकी जानकारी मृतका को हो गई थीं।बात सर्वजनिक होने के डर से इस पर जानलेवा हमला किया गया। स्थानीय थाना में मृतका के पिता के द्वारा छह व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बनाये गये अभियुक्त में ससुर नेमधारी यादव,शिवनंदन यादव, पंकज यादव,मंतु देवी,बीणा देवी और किशोर यादव के नाम शामिल है। इन सभी का विरोध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 07:18 PM (IST)
ससुर ने बहू की लाठी से पीटकर की हत्या, छह पर प्राथमिकी
ससुर ने बहू की लाठी से पीटकर की हत्या, छह पर प्राथमिकी

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज के डटमी गांव में बुधवार की सुबह कौटुम्बिक व्यभिचार व हत्या का घृणास्पद मामला सामने आया। बड़ी बहू से ससुर के अवैध संबंध की जानकारी जब मंझली बहू को हुई उसके साथ रोज-रोज की चिख-चिख व मारपीट शुरू हो गई। बुधवार की सुबह उठते ही नेमधारी ने मंझली बहू गुडि़या (28 वर्ष) को बुलाया। दोनों के बीच बहस होने लगी इसी बीच नेमधारी ने लाठी से बहू की पिटाई शुरू कर दी। वह तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद नेमधारी फरार हो गया। घटना के समय गुड़िया का पति गिरजेश यादव घर पर नहीं था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर मृतक के पिता बाढ़ो यादव ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि नेमधारी का अपनी बड़ी बहू के साथ काफी दिनों से अनैतिक संबंध था। इसकी जानकारी मृतका को हो गई थी। बात का खुलासा होने के डर से अक्सर उससे ससुर मारपीट करने लगा। कई बार तो ग्रामीणों ने भी उसे समझाया लेकिन बुधवार को उसने गुड़िया की पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में ससुर नेमधारी यादव, शिवनंदन यादव, पंकज यादव, मंतु देवी, वीणा देवी और किशोर यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी