चार किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरिया मोड़ से पुलिस ने वाहन चेकिग के दौर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:04 PM (IST)
चार किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
चार किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरिया मोड़ से पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान चार किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पिता और पुत्र हैं। जिसमें रवि कुमार तथा प्रदीप राम का नाम शामिल है। वे प्रखंड मुख्यालय के रहनेवाले हैं। गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई। गिरफ्तार तस्करों से पुछताछ करने पर तस्करों ने बताया वे लिप्ता कठौतिया गांव के प्रवेश भारती से गांजा खरीदकर प्रतापपुर आ रहे थे। प्रतापपुर स्थित अपने दुकान से गांजा बेचते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि एसपी ऋषव झा के दिशा निर्देश पर वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक से गांजा ले जाया जा रहा है। वाहन की जांच में चार किलो गांजा बरामद किया गया। बाइक को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तार आरोपी पिता और पुत्र है।

chat bot
आपका साथी