कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिवक्ता संघ

की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता संघ कलमबंद हड़ताल पर रहे। जिसका नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह कर रहे थे। हड़ताल के दौरान अधिवक्ता न्यायालय कार्य से दूर रहे। जिसके कारण पूरे दिन न्यायालय का।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:26 PM (IST)
कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिवक्ता संघ
कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिवक्ता संघ

संवाद सूत्र, चतरा : डाल्टनगंज की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता संघ कलमबंद हड़ताल पर रहे। जिसका नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह कर रहे थे। हड़ताल के दौरान अधिवक्ता न्यायालय कार्य से दूर रहे। जिसके कारण पूरे दिन न्यायालय कार्य बाधित रहा। बताया जाता है कि न्यायालय काम के लिए काफी संख्या में लोग व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे। लेकिन अधिवक्ता के हड़ताल के कारण लोग निराश होकर वापस लौट आए। इससे पूर्व जिला अधिवक्ता संघ का जेनरलबॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने की। बैठक में विगत 15 फरवरी को डाल्टनगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार के द्वारा किए गए दु‌र्व्यवहार का निदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद संघ का प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीता मिश्रा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा सचिव सुबोध मिश्रा, मुरारी प्रसाद सिंह,सीताराम सिंह, प्रद्युमन मिश्रा, राम सिंह, शिशिर कुमार पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी