दुर्गा पूजा समिति गठित, लेखराज बने अध्यक्ष

पत्थलगडा : दुर्गा पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दुर्गा संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से लेखराज दांगी को लगातार दूसरे वर्ष इस बार भी बतौर पूजा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष ¨प्रस कुमार, सचिव दिलीप कुमार, उपसचिव श्रीकांत राणा, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार सुमन, उप कोषाध्यक्ष मनोज दांगी, का सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं 31 सदस्य कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई। जिसमें सुनील कुमार, मिथलेश कुमार, नवीन कुमार प्रभाकर, पिन्टू कुमार, संतन कुमार, उपेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि को शामिल किया गया ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 05:41 PM (IST)
दुर्गा पूजा समिति गठित, लेखराज बने अध्यक्ष
दुर्गा पूजा समिति गठित, लेखराज बने अध्यक्ष

पत्थलगडा : दुर्गा पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दुर्गा संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से लेखराज दांगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष ¨प्रस कुमार, सचिव दिलीप कुमार, उपसचिव श्रीकांत राणा, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार सुमन, उप कोषाध्यक्ष मनोज दांगी का सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं 31 सदस्य कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई। जिसमें सुनील कुमार, मिथलेश कुमार, नवीन कुमार प्रभाकर, पिन्टू कुमार, संतन कुमार, उपेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि को शामिल किया गया है। लेखराज दांगी ने बताया कि इस बार पत्थलगडा में दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने के कई अहम कार्य किए जाएंगे। पत्थलगड़ा में इस बार महिषासुर वध की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएगी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा लोगों को दूर से ही अपनी ओर आकर्षित करेंगे। नवरात्र के प्रथम दिन 10 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। पूरे दुर्गा पूजा में यहां 10 दिनों तक रामलीला, नाटक व अन्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी