समारोह पुर्वक मनी कस्तूरबा विद्यालय का स्थापना दिवस

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 13वीं वर्षगांठ पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन जिप सदस्य दुलारचंद साहु, प्रमुख सीताराम साहु, मुखिया शंकर प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रुप से दीप प्ज्वलित व कस्तुरबा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात पुजा ग्रुप ने स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:54 PM (IST)
समारोह पुर्वक मनी कस्तूरबा विद्यालय का स्थापना दिवस
समारोह पुर्वक मनी कस्तूरबा विद्यालय का स्थापना दिवस

टंडवा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 13वीं वर्षगांठ पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन जिप सदस्य दुलारचंद साहु, प्रमुख सीताराम साहु, मुखिया शंकर प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित व कस्तूरबा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात पुजा ग्रुप ने स्वागत गीत का गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता कर रही शिक्षिका सह वार्डन देवकी कुमारी ने कस्तुरबा विद्यालय स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाई। विद्यालय की छात्राएं स्वाती कुमारी, करीना कुमारी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, रुपा कुमारी, रिया कुमारी व मधु ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी कुमारी, रीना कुमारी, रंजीता सहाय, पूनम कुमारी, वीणा कुमारी, चित्रा कुमारी, रंजना कुमारी आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी