पांच वर्षाें बाद इस बार होगी धान की बंपर उत्पादन

संवाद सहयोगी गिद्धौर(चतरा) प्रखंड में पांच वर्षों बाद धान की बंपर पैदावार होने की संभावना दिख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 08:56 PM (IST)
पांच वर्षाें बाद इस बार होगी धान की बंपर उत्पादन
पांच वर्षाें बाद इस बार होगी धान की बंपर उत्पादन

संवाद सहयोगी, गिद्धौर(चतरा): प्रखंड में पांच वर्षों बाद धान की बंपर पैदावार होने की संभावना दिख रही है। धान की अच्छी फसल को देख किसान गदगद हैं। कई वर्षों बाद सितंबर में धान की बाली लगभग-लगभग फुट चुकी है। किसानों की मानें तो मौसम साथ दिया तो 15 से 20 दिन के अंदर धान की फसल तैयार हो जाएगी। मानना है कि दुर्गा पूजा के पहले धान की कटाई शुरू हो सकती है और यदि ऐसा हुआ तो यह कई वर्षों के बाद देखने को मिलेगा। इसके पहले अक्टूबर के अंत या नवंबर में धान फसल की कटाई होते आ रही है।इस बार खरीफ फसल 2020 में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड में 1940 हेक्टेयर में धान, 679 हेक्टेयर में मक्का, 830 हेक्टेयर में दलहन व 99 हेक्टेयर में तेलहन फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। किसानों द्वारा शत-प्रतिशत खरीफ फसल का आच्छादन किया गया है। फिलहाल मकई की कटाई शुरू हो गई है। जबकि अन्य फसल लगभग लगभग तैयार हो चुका हैं। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. नसीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस बार किसानों को मौसम सही समय पर साथ दिया। यही वजह है कि धान सहित अन्य खरीफ फसल समय से पहले तैयार हो गया। इस वर्ष किसानों को ज्यादा लाभ होगा।जबकि नुकसान कम। इधर किसान भी काफी खुश हैं।

chat bot
आपका साथी