भौरा के आतंक से जवान परेशान

गिद्धौर : थाना के जवान भौरों के आतंक से परेशान हैं। थाना परिसर में स्थित सेमल के पेड़ पर भौरों ने दर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)
भौरा के आतंक से जवान परेशान
भौरा के आतंक से जवान परेशान

गिद्धौर : थाना के जवान भौरों के आतंक से परेशान हैं। थाना परिसर में स्थित सेमल के पेड़ पर भौरों ने दर्जनों छत लगा रखा है। भौरे कई बार जवानों को अपना शिकार बना चुके हैं। दो दिन पूर्व थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर पूरन पासवान भौरों ने हमला कर घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शनिवार को एक बार फिर भौरों ने करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। इधर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार ने अंचल अधिकारी से थाना परिसर में अवस्थित सेमल का सुखा पेड़ को काटने का आवेदन दिया है।

chat bot
आपका साथी