दो गुटों में मारपीट, छह जख्मी

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में दो गुटों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हो गई। जिसमें छह

By Edited By: Publish:Sun, 14 Dec 2014 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 14 Dec 2014 10:17 PM (IST)
दो गुटों में मारपीट, छह जख्मी

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में दो गुटों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उनलोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। शेष तीन का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार धन्नू यादव एवं मोहन यादव मिलकर ईट व्यवसाय करते थे। दोनों के बीच व्यवसाय की आमद राशि बंटवारा के सवाल पर विवाद हो गया। बाद में दोनों आपस में भिड़ गए। जिसमें मोहन यादव एवं उनके परिजनों ने मिलकर धन्नू यादव, दासो यादव, गुडन कुमार, फूलिया देवी, परवा देवी एवं पिंकी कुमारी की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिकी में मोहन यादव, भोला यादव, राजेश यादव एवं धरम यादव को आरोपी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी