बच्चों ने जाना योग क्रियाओं का महत्व

दुग्दा : मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण मह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 07:06 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 07:06 AM (IST)
बच्चों ने जाना योग क्रियाओं का महत्व
बच्चों ने जाना योग क्रियाओं का महत्व

दुग्दा : मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय करमाटांड़ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में की गई। योग प्रशिक्षक जयदेव दास व डॉ. विनोद कुमार ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायामों के बारे में छात्रों को बताया। साथ हीं विद्याíथयों को आसन एवं प्राणायाम के अलावा अनुलोम, विलोम आदि के विषय में जानकारी दी गई। कॉलेज के निदेशक मुखलाल महतो ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने में सहायक सिद्ध होता है। इसलिए प्रत्येक मुनष्य को नित्य योग करना चाहिए। योग से कई तरह की बीमारियां स्वत: दूर हो जाती है। इसलिए हर मानव को योग अपनाना चाहिए। कहा कि आगामी 21 जून को योग दिवस है, इस निमित हर शिक्षण संस्थान में योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर महाविद्यालय के सचिव प्रमिला देवी, प्राचार्य सुरेश कुमार राम, शिक्षक गोपाल कुमार, प्रेमा सुमन कुल्लू, अंजना ज्योति एक्का, लक्ष्मी शर्मा, पूनम देवी, श्वेता देवी, निशा कुमारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी