हुनर सिखाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

- बोकारो थर्मल में खोला गया कम्युनिटी कॉलेज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया शुभारंभ संवाद सहयोगी बोकारो थर्मल (बेरमो) सिलाई-कढ़ाई के हुनर सिखाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल के परिसर में - बोकारो थर्मल में खोला गया कम्युनिटी कॉलेज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया शुभारं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:17 AM (IST)
हुनर सिखाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
हुनर सिखाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

- बोकारो थर्मल में खोला गया कम्युनिटी कॉलेज, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया शुभारंभ संवाद सहयोगी, बोकारो थर्मल (बेरमो) : सिलाई-कढ़ाई के हुनर सिखाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल के परिसर में सोमवार को कम्युनिटी कॉलेज खोला गया। शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। जारंगडीह चर्च के पल्ली पुरोहित फादर माइकल एवं कार्मेल स्कूल की सुपीरियर सिस्टर डॉरिस डिसूजा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उक्त कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत-नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यालय की शिक्षा प्रभारी सिस्टर लबीटा एवं प्राचार्य जॉयस कुल्लू ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज में सिलाई, कढ़ाई व कंप्यूटर का प्रशिक्षण गरीब छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को निश्शुल्क दिया जाएगा। यह कॉलेज यहां खोले जाने का उद्देश्य है कि क्षेत्र की गरीब महिलाएं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ा जाए। जो महिलाएं आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण सिलाई, कढ़ाई व कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रप्त नहीं कर पा रही हैं। उन्हें इस कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यहां बच्चों ने जल ही जीवन पर आधारित नाटक मंचन कर जल संरक्षण करने का संदेश दिया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए नाटक के जरिये पौधे लगाने एवं जंगल बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही नागपुरी नृत्य भी प्रस्तुत किया। मंच संचालन पूनम मरांडी एवं अमित लकड़ा ने किया। मौके पर संत मेरी स्कूल जमशेदपुर की प्राचार्य सिस्टर प्रेमलता, शिक्षिका सिस्टर देवाश्री, कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल की प्रबंधक सिस्टर दिशा सहित सिस्टर रीता, अर्जुन साव, जितेंद्र कुमार सिंह, जनेश्वर प्रसाद, शिखा झा, मेरी खालको, रेणु लकड़ा, तारिक हसन, नागेश्वर रवानी, सुशांत भट्टाचार्य आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी