bokaro news फायरिंग में जख्मी पंप मालिक कि स्थिति नाजुक

रांची के निजी अस्पताल में चल रहा गोली लगने वाले पेट्रोल पंप मालिक का इलाज शरीर से निकाली गई दो गोली। पेट्रोल पंप आने के दौरान सोमवार को अपराधियों ने मारी थी गोली। घटना के बाद ए टाइप से भाग निकले थे अपराधी। घटना को कई जनप्रतिनिधियों ने की निंदा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 08:40 PM (IST)
bokaro news फायरिंग में जख्मी पंप मालिक कि स्थिति नाजुक
अपराधियों के गोली से गंभीर रूप से जख्मी पेट्रोलपंप मालिक रंजीत साहू।

संवाद सूत्र, ललपनिया (बेरमो) : गोमिया के ललपनिया में फायरिंग में घायल हुए पेट्रोलपंप मालिक रंजीत साहू की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। रांची स्थित एक निजी अस्पताल में रंजीत का इलाज चल रहा है, चिकित्सकों ने शरीर में फंसी दो गोली निकाल दी है। फिलहाल रंजीत को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मंगलवार को ललपनिया थाने की पुलिस ने रांची स्थित अस्पताल पहुंचकर साहू से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस शक के आधार पर छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने रंजीत साहू को टीटीपीएस प्लांट से पेट्रोल पंप लौटने के क्रम में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अपराधियों ने गोली मारने के बाद चाकू से भी ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या करने का प्रयास किया था। घटना के बाद अपराधी एफ टाइप कालोनी होकर भाग निकले थे। घटना की कई जनप्रतिनिधि ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

अपराधियों की तुरंत हो गिरफ्तारी 

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक मंगलवार को गोमिया के होसिर जीरो प्वाइंट में उपाध्यक्ष मोहन साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ललपनिया के पेट्रोल पंप मालिक रंजीत साहू पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला करने की तीव्र निंदा करते हुए सदस्यों ने आक्रोश जताया। मोर्चा के सदस्यों ने घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब करने की मांग की। मौके पर संगठन सचिव राजेश्वर साव, रामनरेश साव, भोला साव, लुटवरण साव, जामुन साव, राजू साव, मनोज साव, चंदन साव सहित अन्य कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी