2001 से फरार नक्सली गिरफ्तार

गोमिया (बेरमो) : गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत लोधी गांव के नूर मोहम्मद अंसारी उर्फ ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Feb 2018 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 08 Feb 2018 07:34 PM (IST)
2001 से फरार नक्सली गिरफ्तार
2001 से फरार नक्सली गिरफ्तार

गोमिया (बेरमो) : गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत लोधी गांव के नूर मोहम्मद अंसारी उर्फ दिल मोहम्मद को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस के निर्देश पर हजारीबाग विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव से उसे गिरफ्तार किया। नूर मोहम्मद नक्सली कांडों का वांछित रहा है। बीते 2001 से ही उसके खिलाफ वारंट जारी है। गिरफ्तार नक्सली पर गोमिया थाना में 27 आ‌र्म्स एक्ट व 17 सीएलए सहित अन्य मामले दर्ज है। वह पूर्व में भी नक्सली वारदातों में जेल जा चुका था। इधर पिछले कई वर्षों से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि नूर मोहम्मद हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव में लोहा कारोबार चला रहा था। इस सूचना पर चतरोचट्टी पुलिस ने दबिश बनाई और नवादा गांव से नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पुलिस नूर मोहम्मद से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उससे पुलिस को नक्सली गतिविधियों की अहम जानकारी भी मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी