भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व

बोकारो : झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा मंगलवार को योधाडीह मोड़ स्थित कुर्मी छात्रावास में जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:00 AM (IST)
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व

बोकारो : झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा मंगलवार को योधाडीह मोड़ स्थित कुर्मी छात्रावास में जावा करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि करमा प्रकृति से जुड़ा पर्व है, जिसे आज भी सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाते हें। यह पर्व हमें न सिर्फ प्रकृति के संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि यह भाई बहनों के बीच प्रेम का सबसे पवित्र त्योहार है, जो भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की दुआ करती है। कहा कि हमें इस सांस्कृतिक विरासत को संवारने की जरूरत है। झारखंड की इस लोक संस्कृति को बचाने की एवं जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। महोत्सव के दौरान आयोजित करम गीत प्रतियोगिता में 12 जावा मंडली ने भाग लिया।

मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. चंडीचरण महतो, अजीत प्रसाद महतो, खिरोधर महतो, पार्वती चरण महतो, विश्वनाथ महतो, माणिक चंद्र महतो, भूषण महतो, राजेश महतो, कालीचरण महतो, संतोष महतो, सुनीला देवी, आलोक महतो, रेखा देवी, निरंजन महतो, सुबल महतो, पहाड़ महतो, दुर्गाचरण महतो, सुभाष चंद्र महतो मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी